ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन

मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने बोला हमला

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां मिथिला मीट हाउस के मालिक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली उनके छोटे भाई को लग गयी जिससे उसकी मौत हो

मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:  इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां मिथिला मीट हाउस के मालिक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली उनके छोटे भाई को लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। बाइक सवार छह अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गये।


हत्या की यह घटना रामपट्टी जेल चौक की है। मृतक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई है। रंजीत होटल मालिक संजीत यादव का छोटा भाई था। 


मृतक के बड़े भाई संजीत यादव ने बताया कि घटना के पीछे रोहित यादव नामक शख्स का हाथ है। जो अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है जिसकी पुरानी दुश्मनी उसके छोटे भाई रंजीत यादव से थी। इसी को लेकर उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के पीछे जमीन का विवाद भी एक कारण था।


हत्या की इस वारदात के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। आरोपी रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाातार छापेमारी कर रही है।