ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मधुबनी में मां की ममता तार-तार, एक साल की बच्ची को तालाब में फेंका

MADHUBANI : मधुबनी जिले में एक मां ने अपनी एक साल की बच्ची की तालाब में फेंककर हत्या कर दी. घटना लदनियां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आज कुछ लोगों ने तालाब के

मधुबनी में मां की ममता तार-तार, एक साल की बच्ची को तालाब में फेंका
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी जिले में एक मां ने अपनी एक साल की बच्ची की तालाब में फेंककर हत्या कर दी. घटना लदनियां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आज कुछ लोगों ने तालाब के पास झाड़ियों में एक साल की बच्ची का शव देखा जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ. 


पुलिस ने मां से जब पूछताछ की तो मां ने अपनी ही बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की. मां ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां थीं और वह फिर से गर्भवती थी. निजी नर्सिंग होम में जांच में उसे अपने गर्भ में फिर से लड़की होने का पता चला तो गुस्से में उसने अपनी एक साल की बेटी को तालाब में फेंक दिया. उसने कहा कि दो लड़कियां होने की वजह से उसके ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे और जब उन्हें गर्भ में तीसरी बेटी होने की जानकारी मिली तो उनका टार्चर और बढ़ गया था. 


पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं अवैध भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में पुलिस ने निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है और नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि डॉक्टर फरार बताये जा रहे हैं. आरोपी मां और नर्सिंग होम संचालक से पूछताछ की जा रही है वहीं डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें