ब्रेकिंग
मोतिहारी में दहेज के लिए पत्नी की आंख फोड़ी, गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर, पति गिरफ्तारबिहार में बदला मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश, वैशाली में बारिश के लिए शुरू हुआ यज्ञबोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थामोतिहारी में दहेज के लिए पत्नी की आंख फोड़ी, गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर, पति गिरफ्तारबिहार में बदला मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश, वैशाली में बारिश के लिए शुरू हुआ यज्ञबोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्था

Bihar News: बिहार में दवा और झाड़-फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल, भनक लगते ही ग्रामीणों ने किया भारी विरोध; धर्म प्रचारक को खदेड़ा

Bihar News: बिहार के मधुबनी प्रखंड के बाद अब पश्चिम चंपारण के पिपरासी प्रखंड में भी ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का खुलासा हुआ है. इसे लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में दवा और झाड़-फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मधुबनी प्रखंड के बाद अब पश्चिम चंपारण के पिपरासी प्रखंड में भी ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का खुलासा हुआ है। इसे लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया और एक धर्म प्रचारक को खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना और प्रशासन को मामले की सूचना दी।


इस गांव के रहने वाले मनोज यादव, ध्रुव यादव, सुनील कुमार और राजीव पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लागू होने के कारण मिशनरी अब बिहार की सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय हो रहे हैं। इसी क्रम में सबसे पहले मधुबनी प्रखंड के गोबरहिया गांव में बड़े पैमाने पर झाड़-फूंक और दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जाने लगा। अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अब यह गतिविधियां पिपरासी प्रखंड तक फैल गई हैं।


पिपरासी प्रखंड के डुमरी मुड़ाडीह पंचायत के भरपटीया पाठक टोला गांव में हर सोमवार को इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर स्थानीय लोगों को बहकाया जा रहा था और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर धर्म प्रचारकों को खदेड़ दिया।


प्रमुख प्रतिनिधि मुखिया जोखू बैठा ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने अधिकारियों को सूचना देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि धर्म प्रचारकों को थाने में उपस्थित होकर अपने कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहा है।