ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

मधेपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से है, जहां गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार पिपराही गांव के वार्ड नंबर पांच में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रुप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया

मधेपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से है, जहां गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार पिपराही गांव के वार्ड नंबर पांच में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रुप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को संचालित करने वाले संचालक मिथिलेश कुमार सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। 



इसको लेकर गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार और अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पिपराही गांव में मिथिलेश राम उर्फ ओमप्रकाश राम के बेटे केशव कुमार मुंगेर के रहने वाले सिंटू कुमार के सहयोग से अपने घर में छुपा कर अवैध हथियार का निर्माण कर बेचने का काम करता था। 



हथियार निर्माण के दौरान आवाज बाहर नहीं हो इसके लिए इसने कई उपाय कर रखा था। मिनी गन फैक्ट्री का संचालन की खबर किसी को कानों कान तक नहीं थी। लेकिन पुलिस को इस बात की जब खबर लगी तो मिथिलेश राम के घर छापेमारी की गई। छापामारी में इस मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता