ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

मधेपुरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जहरीली शराब से मौत की आशंका जतायी जा

मधेपुरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जहरीली शराब से मौत की आशंका जतायी जा रही है। 


घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 15 की हैं। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान घनश्याम दास के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी की माने तो मंगलवार की रात को उसका पति शराब पीकर घर आया था। उसने शराब इतनी पी रखी थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। 


अगले दिन सुबह जब उसे उठाने गये तब उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों का कहना है कि शराब पीने की वजह से अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी ने बताया कि घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना को सही कारणों का पता चलेगा। 



टैग्स