ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मधेपुरा में अपराधियों का आतंक, मुखिया प्रतिनिधि को मारी गोली

MADHEPURA: मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक रामानंद सिंह एवं उनके सहयोगी महेश्वर सिंह की हत

मधेपुरा में अपराधियों का आतंक, मुखिया प्रतिनिधि को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA:  मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक रामानंद सिंह एवं उनके सहयोगी महेश्वर सिंह की हत्या करने के नियत से बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से मुखिया प्रतिनिधि घायल हो गये जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को बसनबाड़ा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बलि प्रदान को लेकर मुखिया प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ आए हुए थे। मुखिया प्रतिनिधि जो कि बसनवाड़ा मंदिर के अध्यक्ष भी हैं, बलि प्रदान को लेकर मंदिर परिसर में जैसे ही मंदिर के सीढ़ी पर चढ़ने लगे इसी दौरान मुंह पर गमछा लपेट रखे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 


एक गोली मुखिया को बाएं हाथ के कहुनी और एक गोली बाह में लगी जो दोनों गोली हाथ में ही फंसा रह गया, वहीं बचाव के लिए आए समर्थक महेश्वर सिंह के तलहटी में भी एक गोली लगी जो छेद करते हुए निकल गयी। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा आनन-फानन में मुखिया प्रतिनिधि एवं समर्थक को आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 


जहां प्राथमिक उपचार करते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला से पूरे प्रखंड क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है । इस बाबत मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार रमन ,खापुर पंचायत के मुखिया राहुल कुमार, सिंहार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू सिंह, रतवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह, इटहरी पंचायत के मुखिया राजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी मुखिया प्रतिनिधि रामानंद सिंह एवं समर्थकों का हालचाल जाना एवं आक्रोश व्यक्त किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार रमन ने कहा कि आज पंचायत के मुखिया जब सुरक्षित नहीं है तो आम लोग क्या सुरक्षित रहेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता