ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप

BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां एक मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने शराब पिलाने और जहर खिलाने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया है। यह घट

मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप
Desk
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां एक मछली कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने शराब पिलाने और जहर खिलाने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया है। यह घटना कालीबाग ओपी क्षेत्र के पश्चिमी करगहिया गांव की है। बताया जाता है कि सूद के पैसे के लिए हत्या की गई है। 


मृतक प्रमोद साह की पत्नी अमृता देवी ने बताया कि उसके पति ने गांव के ही शेषनाथ साह से 16 हजार रुपया 3 प्रशेंट ब्याज पर लिया था जिसको लेकर शेषनाथ पूरे परिवार को प्रताड़ित करता था। बुधवार के दिन सुबह में भी शेषनाथ और उसके पुत्र प्रमोद को बुलाकर ले गए लेकिन देर शाम जब वह घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वही, मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों बाप बेटे ने मिलकर प्रमोद को पहले शराब पिलाया और फिर ज़हर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि बुधवार के शाम प्रमोद शाह शराब पीकर आया था और रोड पर घूम-घूमकर बोल रहा था कि मैं जीना नहीं चाहता हूँ और हमने जहर खा लिया है। लोगों ने शराबी समझकर उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। और कुछ देर बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 


जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर जाहर खिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता