ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

डेढ़ साल के बेटे की बदमाशियों से तंग महिला ने पानी की टंकी में डाला, मासूम की हुई मौत

DESK : ममता को कलंकित करने वाला एक मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है, जहां एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को पानी की टंकी में डालकर मार डाला. मामला बेलीपार थाना इ

डेढ़ साल के बेटे की बदमाशियों से तंग महिला ने पानी की टंकी में डाला, मासूम की हुई मौत
Anamika
3 मिनट

DESK : ममता को कलंकित करने वाला एक मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है, जहां एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को पानी की टंकी में डालकर मार डाला. 

मामला बेलीपार थाना इलाके के भीटी गांव की है, जहां डेढ़ साल के अनिकेत को मां ने ही पानी की टंकी में डालकर हत्या कर दी. आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि वह अनिकेत के बदमाशियों से परेशान होकर ऐसा की और उसे इस बात का पछतावा भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी मां मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भीटी गांव निवासी आनंद स्वरूप सिंह की तीन बेटियों में दो शशि और वंदना की शादी बस्ती में एक ही घर में हुई है. दोनों बहन मंगलवार को मायके आई थी. इसके बाद छोटी बहन मनोरमा भी अपने डेढ़ साल के बच्चे और पति के साथ मायके आ गई.  पति मनोरमा और बच्चे को छोड़कर अपने घर लौट गया. 

तभी रात में करीब आठ बजे अनिकेत घर से गायब मिला. घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पानी की टंकी से बरामद किया. बच्चे के पिता ने नाना और दोनों मौसी पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में कंप्लेन की. कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो बच्चे की मां मनोरमा के बयान पर उन्हें शक हुआ. 

इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मनोरमा टूट गई और सच उगल दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चे की हरकतों से परेशान थी. उसने बच्चे के मानसिक रोगी लगने की वजह से हत्या की बात कही. मनोरमा ने बताया कि  बच्चे को किसी तालाब में फेंकने की बात सोंची थी लेकिन की  पिता और अन्य लोगों के होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई. इसलिए उसने मासूम को पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया.  टंकी में डूबने से अनिकेत की मौत हो गई.