ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

मां ने डांटा तो बेटी ने कर लिया सुसाइ़़ड, प्यार में धोखा मिलने पर जान देने के लिए गंगा ब्रिज पर चढ़ गई लड़की, फिर क्या हुआ जानिए..

MUZAFFARPUR/MUNGER: पढ़ाई करने को लेकर मां ने डांट लगाई तो बेटी ने बड़ा कदम उठा लिया। मां की डांट से नाराज 18 साल की बेटी ने पंखे में लटककर जान दे दी। घटना राजेपुर ओपी क्षेत्र

मां ने डांटा तो बेटी ने कर लिया सुसाइ़़ड, प्यार में धोखा मिलने पर जान देने के लिए गंगा ब्रिज पर चढ़ गई लड़की, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR/MUNGER: पढ़ाई करने को लेकर मां ने डांट लगाई तो बेटी ने बड़ा कदम उठा लिया। मां की डांट से नाराज 18 साल की बेटी ने पंखे में लटककर जान दे दी। घटना राजेपुर ओपी क्षेत्र के बांसघाट पंचायत के मीनापुर गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका की पहचान फूलदेव ओझा की पुत्री 18 वर्षीया राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह आठवीं की छात्रा थी। 


स्थानीय लोगों ने राजेपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की मां से पुलिस ने पूछताछ की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। मृतका की मां रिंकू देवी ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई करने को लेकर उन्होंने बेटी को डांटा था। उन्हें नहीं पता था कि उसे इतना बुरा लगेगा कि वो हम सबकों छोड़कर चली जाएगी। 


बीती रात जब परिवार के सभी लोग सोने चले गये तब  रात करीब 12 बजे घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज से नींद टूट गयी जब वो बाहर निकलकर देखे तो कोई नहीं था। जबकि जिस कमरे में बेटी सोई हुई थी उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जब अंदर गई तो देखा कि उनकी बेटी के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था और वो पंखे से लटकी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 


वही बिहार के मुंगेर जिले में एक लड़की जान देने के मकसद से गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु रेल ब्रिज पर चढ़ गई। आत्म हत्या करने की नियत से ब्रिज के किनारे वो खड़ी हो गयी। नाबालिग लड़की को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरपीएफ ने सुरक्षित ब्रिज से उतारा जिससे उसकी जान बचायी जा सकी।  प्यार में धोखा खाने के बाद लड़की ने यह कदम उठाया था। जान देने की नीयत से रेलवे ब्रिज पर खड़ी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि कैसे 16 साल की लड़की मुंगेर के गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु रेल ब्रिज पर चढ़ी हुई है और गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही है। रेल ब्रिज की सुरक्षा में लगे जवानों ने लड़की को ऐसा करने से मना किया वही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी नीचे उतर आने की बात कही। लेकिन लड़की आत्महत्या की जिद्द पर अड़ी हुई थी। जिसके बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे काफी समझाया। 


उससे बात की तो पता चला की उसे प्यार में धोखा मिला है। यह धोखा उसके प्रेमी ने ही दिया है। आरपीएफ के जवानों ने लड़की को उसके प्रेमी से मिलवाने की बात कही. लड़की को आरपीएफ जवानों की बातों पर भरोसा हुआ जिसके बाद वो ब्रिज पर से उतरने को तैयार हुई। आरपीएफ जवानों ने लड़की को ब्रिज से नीचे उतारा। आरपीएफ जवानों की सुझ-बूझ से एक नाबालिग बच्ची की जान बचाई जा सकी। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता