ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

मां-बेटी मिलकर चला रही थीं सेक्स रैकेट, भाई तलाश कर लाता था ग्राहक

DESK : उत्तराखंड पुलिस में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक अजीबोगरीब गैंग का खुलासा किया है। इस सेक्स रैकेट को मां अपने बेटे बेटी के साथ मिलकर चला रही थी। उत्तराखंड पुलिस इन दिनों ज

मां-बेटी मिलकर चला रही थीं सेक्स रैकेट, भाई तलाश कर लाता था ग्राहक
Desk
2 मिनट

DESK : उत्तराखंड पुलिस में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक अजीबोगरीब गैंग का खुलासा किया है। इस सेक्स रैकेट को मां अपने बेटे बेटी के साथ मिलकर चला रही थी। उत्तराखंड पुलिस इन दिनों जिस्म के सौदागरों पर नकेल कसने में जुटी हुई है। जगह-जगह छापेमारी कर सेक्स रैकेट गिरोह पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उधमसिंह नगर में पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट गिरोह का खुलासा किया है जिसे मां अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर ऑपरेट कर रही थी। पुलिस ने 5 महिलाएं और 3 पुरुष को इस रैकेट से गिरफ्तार किया है। 


इस गैंग को लेकर पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक आरोपी महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थी जबकि उसका बेटा सेक्स के ग्राहकों को तलाश कर लाता था। मामला उधम लसिंह नगर के प्रतापपुर पुलिस चौकी इलाके का है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इस गैंग के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो दो लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 मोबाइल फोन के साथ-साथ कई आपत्तिजनक चीजें पुलिस के हाथ आई हैं। मौके से पुलिस को कैश भी मिला है।


अब पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि इस सेक्स रैकेट के लिए लड़कियां कहां से लाई जाती थी। ग्राहकों को सर्विस देने के लिए बेटे ने नेटवर्क किस तरह खड़ा किया था। इस सेक्स रैकेट गिरोह में एक ही परिवार के तीन लोगों के शामिल होने के कारण इस इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

टैग्स