ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई पटना पुलिस : अलग-अलग इलाकों से 8 अपराधियों को दबोचा

PATNA : पटना की दो संसदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में वोटिंग होनी है। हालांकि अभी से ही पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई पटना पुलिस : अलग-अलग इलाकों से 8 अपराधियों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना की दो संसदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में वोटिंग होनी है। हालांकि अभी से ही पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पटना पुलिस ने अपराधियों के धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद पुलिस पटना में होने वाली वोटिंग को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है और अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। पटना सिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने कुल आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस के मुताबिक वाहन चेकिंग के दौरान दमराही घाट से चोरी की स्कूटी और चोरी के मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं नूरुद्दीनगंज इलाके में चल रहे गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी कर कुल 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता