ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

लॉकडाउन में फर्जीवाड़ा, जाली पास बनाकर शादी की बुकिंग करने वाले वाले दो भाई पकड़े गए

DESK : देश एक तरफ कोरोना महामारी से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ से लॉकडाउन में फर्जीवाड़े का खेल भी चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान नकली पास बनाकर शादी की बुकिंग करने वाले दो भाइयों को

लॉकडाउन में फर्जीवाड़ा, जाली पास बनाकर शादी की बुकिंग करने वाले वाले दो भाई पकड़े गए
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : देश एक तरफ कोरोना महामारी से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ से लॉकडाउन में फर्जीवाड़े का खेल भी चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान नकली पास बनाकर शादी की बुकिंग करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला राजधानी दिल्ली का है जहां लॉकडाउन के दौरान एडीएम नॉर्थ नितिन जिंदल के फर्जी हस्ताक्षर वाले नकली पास बनाने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के कापसहेड़ा थाना की पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी की है। 


पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक 16 मई को एटीएम नॉर्थ नितिन जिंदल की ओर से पुलिस को एक शिकायत मिली थी। अपनी शिकायत में एडीएम ने बताया था कि कापसहेड़ा में बतौर एसडीएम उनकी तैनाती है और कुछ लोग एसडीएम कापसहेड़ा के हस्ताक्षर वाले नकली पास लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इन फर्जी पास पर उनका नकली हस्ताक्षर और मुहर भी लगा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और एक जांच टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। 


पुलिसिया जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली की भारत और दीपक नाम के दो सगे भाई इस खेल में शामिल हैं। उनके साथ-साथ हेमंत नाम का एक शख्स भी फर्जी पास बनाने का गोरखधंधा कर रहा है। हेमंत पेशे से वकील है, पुलिस ने सबूत मिलने के बाद दीपक को धर दबोचा और छानबीन में पता चला कि वह बैंड बाजे की दुकान चलाता है। फर्जी पास दिखाकर वह शादियों में बैंड-बाजे की बुकिंग कर लेता था। इस काम में उसका भाई भी मदद करता था। पुलिस ने इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टैग्स