ब्रेकिंग
बांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

बिहार : लॉकडाउन के नाम पर रुपये ऐंठने वाला दारोगा सस्पेंड, SSP ने की कड़ी कार्रवाई

GAYA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने सूबे में लॉकडाउन लगाया है लेकिन आपदा के इस समय को अवसर बनाने में कई लोग जुटे हुए हैं. ताजा मामला गया जिले से सामने आ रहा है जहा

बिहार : लॉकडाउन के नाम पर रुपये ऐंठने वाला दारोगा सस्पेंड, SSP ने की कड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने सूबे में लॉकडाउन लगाया है लेकिन आपदा के इस समय को अवसर बनाने में कई लोग जुटे हुए हैं. ताजा मामला गया जिले से सामने आ रहा है जहां लॉकडाउन के नाम पर होटलकर्मी से एक दरोगा रुपए ऐंठने का काम करता था. मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.


सस्पेंड हुए दरोगा का नाम मदन सहनी है जो सिविल लाइन थाना में पोस्टेड है. बताया जा रहा है कि बीते 27 मई को एसआई मदन सहनी के खिलाफ लॉकडाउन के ना पर रुपये वसूलने का मामला सामने आया था. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में भोजन बनाने वाले एक होटल में पहुंचे एसआई ने होटलकर्मी वीरेंद्र कुमार को हड़काया था और लॉकडाउन का भय दिखाकर नाजायज रुपए मांगे थे. इतना ही नहीं दारोगा ने रुपए नहीं देने पर केस दर्ज करने की बात कही थी. 


इससे डरे होटलकर्मी विरेंद्र कुमार ने किसी तरह से जुगाड़ कर 3 हजार मौके पर एसआई मदन सहनी को दिया था. हालांकि बाद में वह इस मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचा और प्रशिक्षु डीएसपी सह सिविल लाइन थाना अध्यक्ष अबू जफर इमाम से इस मामले की शिकायत की थी. इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया गया था. इस तरह का मामला सामने आने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी ने एसएसपी आदित्य कुमार को अवगत कराया था.


मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने तुरंत जांच का निर्देश दिया. जांच में दारोगा मदन सहनी दोषी पाए गए जिसके बाद एसएसपी आदित्य कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. 

टैग्स