PATNA : एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाढ़ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात 50 हजार के इनामी अपराधी भगत मुखिया उर्फ अरविंद महतो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस और एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि जल गोविंद गांव में इनामी अपराधी भगत मुखिया छिपा है. जिसके बाद लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम और एसटीफ ने मौके पर पहुंच गांव को घेर लिया. खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी. पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करते हुए इनामी अपराधी भगत मुखिया को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एसटीएफ और पुलिस के द्वारा 12 राउंड फायरिंग की गई. वहीं भगत मुखिया और उसके साथियों ने भी आठ से 10 राउंड फायरिंग की. इस दौरान पुलिस ने मुखिया के कुछ समर्थकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.



