ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

ASP लिपी सिंह ने वाहन लुटेरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, फिल्मी स्टाइल में अपराधी करते थे लूटपाट

BADH: बाढ़ की ASP लिपी सिंह ने कुख्यात वाहन लुटेरों के रैकेट का पर्दाफाश किया है. वाहन लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे बदमाशों को लिपि सिंह और उनकी टीम ने बाढ़ थाना

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BADH: बाढ़ की ASP लिपी सिंह ने कुख्यात वाहन लुटेरों के रैकेट का पर्दाफाश किया है. वाहन लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे बदमाशों को लिपि सिंह और उनकी टीम ने बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही से धर दबोचा है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ बोलेरो भी जब्त किया है.


छापेामारी के दौरान पुलिस ने मलाही गांव से दो कुख्यात सुजीत राय और पप्पू यादव समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. ASP ने बताया कि इन दोनों ने तीन और बदमाशों को बाहर से बुलाया था और रात में लूट की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा. 

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ खगड़िया और झारखण्ड में हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वो फरार चल रहे थे. पुलिस ने बताया कि फिल्मी स्टाइल में बिपिन नाम का अपराधी DTO बनकर गाड़ियों को रुकवाता था और बाकी बदमाश इसी दौरान गाड़ी में सवार होकर उसे हथियार के बल पर लूट लेते थे.



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR SINGH

FirstBihar संवाददाता