ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BEGUSARAI: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, 75 साल की बुजुर्ग महिला की पड़ोसी ने की हत्या

जमीन के एक टुकड़े के लिए पड़ोसी ने 75 साल की बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा। वृद्धा की गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

bihar
हत्या से सनसनी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन संबंधी विवाद को खत्म करने के लिए नीतीश सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों की बहाली की लेकिन इसके बावजूद भी भूमि विवाद में लोगों की हत्याए हो रही है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर वार्ड -13 में एक वृद्ध महिला की हत्या उसके पड़ोसी ने कर दी है। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान 75 वर्षीय सबिया खातून के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पड़ोसी से मृतका का भूमि विवाद चल रहा था। जिसे लेकर बीते शाम पंचायत होने वाली थी लेकिन इससे पहले पड़ोसी पर उतारू हो गया। पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला के गले को दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनमें मोहम्मद फिरोज की पत्नी नूर सवा खातून और मो० साउफ की पत्नी बेगम खातून शामिल हैं। दोनों अभियुक्त पचवीर के ही रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष बेगूसराय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बलिया डीएसपी के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल थाने की पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए। 


पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच FSL टीम से कराई और घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन कर घटना में संलिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है और मृतका को न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता