ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: जमीन विवाद को लेकर सरेआम फायरिंग, दो लोगों की हत्या से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर दने वाला खबर सामने आया है, जहां उस समय हड़कंप मच गया जब जिला स्कूल गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर दने वाला खबर सामने आया है, जहां उस समय हड़कंप मच गया जब जिला स्कूल गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे की है। मृतकों की पहचान रामबाग निवासी मोहम्मद जावेद और मुसहरी के गोपालपुर तरौरा निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। दोनों जमीन की खरीद-बिक्री और अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों में सक्रिय थे।


जानकारी के मुताबिक, जावेद और राजू हल्का कार्यालय से निकलने के बाद स्कूटी से सामने की एक चाय दुकान पर पहुंचे थे। वहां कुछ स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई। इस दौरान जावेद की स्कूटी की चाबी भी गिर गई। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जावेद को चार और राजू को दो गोलियां लगीं। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जावेद की मौके पर ही और राजू की देर रात मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, नगर डीएसपी वन सीमा देवी, एफएसएल टीम और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से करीब एक दर्जन खोखा और पिलेट बरामद किए गए हैं। चाय दुकानदार और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई है। जावेद लंबे समय से अंचल कार्यालय से जुड़े कार्य जैसे दाखिल-खारिज, रसीद कटवाना आदि में सक्रिय था। उसका अंचल कर्मियों से अच्छा संपर्क था और राजू उसका करीबी सहयोगी था। मौके से स्कूटी के डिक्की में जमीन से संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं।


प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि चाय दुकान पर पहले से मौजूद किसी लाइनर के कॉल पर शूटर मौके पर पहुंचे थे। इस बिंदु पर विशेष जांच टीम काम कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोनों मृतकों के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। मोबाइल डाटा, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों से बातचीत कर रही है ताकि हत्या की पृष्ठभूमि स्पष्ट हो सके। जमीन कारोबार में प्रतिस्पर्धा या पुरानी रंजिश को भी जांच के दायरे में लिया गया है।