ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार: रिसेप्शन पार्टी में महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले पति का भी हुआ था मर्डर

LAKHISARAI: बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर पहुंच गया है। आए दिन अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिशेप्शन पार्टी

बिहार: रिसेप्शन पार्टी में महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले पति का भी हुआ था मर्डर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर पहुंच गया है। आए दिन अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिशेप्शन पार्टी के दौरान एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के औरैया गांव की है।


मृतक महिला की पहचान औरैया गांव निवासी टुनटुन साव की 35 वर्षीय विधवा पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के भैसूर के बेटे की रिशेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। रिशेप्शन पार्टी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी लोग रिशेप्सन पार्टी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। विधवा महिला पूनम देवी खून से लखपथ होकर जमीन पर गिरी हुई थी। महिला के सिर में तीन गोलियां दागकर बदमाश मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम देवी के पति टुनटुन साव की भी दो साल पहले हत्या हो गई थी। अपराधियों ने घर से बुलाकर टुनटुन साव की  हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जो जेल से बाहर आ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।