ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार : लड़की के ऊपर एसिड अटैक, दो लड़कों ने चेहरे पर फेंका तेजाब

SASARAM : तेजाब से हमला यानी एसिड अटैक की घटना को हैवानियत की श्रेणी में गिना जाता है। इसके बावजूद लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। ताजा खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से सा

बिहार : लड़की के ऊपर एसिड अटैक, दो लड़कों ने चेहरे पर फेंका तेजाब
Editor
2 मिनट

SASARAM : तेजाब से हमला यानी एसिड अटैक की घटना को हैवानियत की श्रेणी में गिना जाता है। इसके बावजूद लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। ताजा खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से सामने आई है, यहां एक लड़की के ऊपर एसिड अटैक हुआ है। 


बिक्रमगंज के एस कॉलेज मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक की वजह से लड़की का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जिस लड़की पर एसिड अटैक हुआ वह नाच–गाने का काम करती है। पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक से काराकाट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज गेट के तरफ एक बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठे दो लोगों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे का चेहरा झुलस गया है। पीड़िता शिल्पी धनगाई की रहने वाली है। इस घटना के बाद पुलिस हमलावरों को तलाश रही है।