ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

क्या यही शराबबंदी है? मुंगेर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

MUNGER: सात साल से बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। मुंगेर में अवैध शराब तस

क्या यही शराबबंदी है? मुंगेर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: सात साल से बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। मुंगेर में अवैध शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। हालांकि शराब तस्करों पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। इसी क्रम में मुंगेर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेश शराब बरामद किया है। इस दौरान एक स्कॉर्पियों भी जब्त किया है। वही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कासिम बाजार थाना पुलिस ने संदलपुर गुमटी नंबर छह के पास यह कार्रवाई की।


बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना इलाके के संदलपुर गुमटी नंबर छह के पास बिना नंबर के नई स्कार्पियो गाड़ी पर कुछ लोग सवार थे। वहीं शक होने पर पुलिस ने गाड़ी को जैसे ही रोका वैसे ही स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी में बैठे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नयारामनगर थाना क्षेत्र के जगदंबापुर फरदा गांव निवासी रोहन कुमार और रूपेश कुमार के रूप में हुई। वहीं जब पुलिस ने स्कॉर्पियों की तलाशी ली तो उसमें 35 कार्टून में बंद विभिन्न मार्का के 924 बोतल कुल 313 लीटर के करीब शराब बरामद किया। वहीं पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि ये शराब देवघर से खगड़िया के रास्ते मुंगेर लाया जा रहा था। वहीं फरार ड्राइवर खगड़िया जिले का रहने वाला है और गिरफ्तार तस्करों का रिश्तेदार है। 


इस मामले में सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बीती रात कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर में एक स्कार्पियो गाड़ी से विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें