ब्रेकिंग
जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिलेजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले

कुख्यात बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में रेड, तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने का यही बना था प्लान

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने कुख्यात अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के लॉज में छापेमारी की। पुलिस की ओर से यह दावा किया

कुख्यात बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में रेड, तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने का यही बना था प्लान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने कुख्यात अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के लॉज में छापेमारी की। पुलिस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 26 जुलाई को पूर्णिया में जिस तनिष्क ज्वेलरी शॉप से 3.70 करोड़ के आभूषण को लूटा गया था। उसकी मीटिंग इसी लॉज में हुई थी। 


यही प्लान तैयार किया गया था कि तनिष्क ज्वेलरी शॉप को कैसे लूटना है। हालांकि इस लूटकांड की पटकथा दो महीने पहले पटना के बेऊर जेल में लिखी गयी थी। तब पूर्णिया का कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह उसी जेल में बंद था। भागपुर जेल से उसे बेऊर जेल रिमांड पर लाया गया था। जिसके बाद बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बनी थी। 


सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में प्रभात कॉलोनी स्थित लॉज में छापेमारी की गयी। लूटकांड में शामिल बिट्टू सिंह और चुनमुन झा इसी लॉज में रहता था। छापेमारी के दौरान लॉज में कोई नहीं मिला। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि तनिष्क लूटकांड से जुड़े तारों की पड़ताल में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार चल थी है। इसी कड़ी में पता चला कि  लूटकांड के मुख्य आरोपियों में से एक अभिषेक झा उर्फ चुनमुन झा के भाई आनंद झा सहित कई साथी लूट से पूर्व यहां मीटिंग करते थे। लॉज के बंद कमरे में सबकी मीटिंग चलती थी। 


लॉज बिट्टू सिंह के ससुर भोला सिंह के नाम पर है। बंद कमरे में बिट्टू सिंह की तस्वीर परिवार के साथ लगी हुई है। बता दें कि तनिष्क लूटकांड मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही कुख्यात बिट्टू सिंह भागलपुर जेल में बंद है।  कुख्यात बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में रेड, तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने का यही बना था प्लान

कुख्यात बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में रेड, तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने का यही बना था प्लान