ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

कोयला खदान में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से दहला इलाका, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में वर्चस्व को लेकर कोयला खदान में खूनी झड़प हुई है। इस दौरान दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई। बमबाजी और गोलीबारी की घटना से पूरा इलाका दहल उठा है।

कोयला खदान में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से दहला इलाका, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में वर्चस्व को लेकर कोयला खदान में खूनी झड़प हुई है। इस दौरान दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई। बमबाजी और गोलीबारी की घटना से पूरा इलाका दहल उठा है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।


दरअसल, जोगता थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया 5 के सिजुआ मोदीडीह कोलियरी में तेतुलमारी कोल डंप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के बीच कोयला उठाव को लेकर झड़प हो गई है। इस दौरान एक गुट के तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल से छह जिंदा बम और कई खोखा को पुलिस ने बरामद किया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है और हालात को काबू में कर लिया है।