ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

JAMUI: जमुई पुलिस ने कटिहार के कोढ़ा गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है। वह बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था लेकिन इससे पहले

कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने कटिहार के कोढ़ा गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है। वह बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोढ़ा गैंग पर बिहार के अलग-अलग जिले में डेढ़ सौ से अधिक मामले दर्ज है।


जमुई में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात कटिहार के कोढ़ा गिरोह के एक सदस्य को जमुई टाउन थाना की पुलिस ने शहर के कचहरी चौक स्थित एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की पल्सर बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कटिहार के आयुष कुमार के रूप में की गयी है।


बताया जाता है कि कोढ़ा गिरोह का सदस्य लगातार बैंकों के अंदर और बाहर सक्रिय रहता हैं। बैंक के आस-पास रेकी करता है। बाइक चलाने में यह एक्सपर्ट होता हैं। जैसे ही रुपए की निकासी कर लोग बैंक से निकलते हैं। उसकी सूचना बाइक सवार सदस्य को मोबाइल पर तत्काल देता हैं और बाइक सवार लूट की घटना को अंजाम देता हैं। तेज बाइक चलाने का इन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। तमाम प्रशिक्षण के बाद कोढ़ा गिरोह में नए अपराधी कदम रखता हैं।


 बताया जाता है कि इस गिरोह के अधिकांश सदस्य के पूर्वज घुमक्कड़ जाति के थे। इस जाति के लोग कटिहार जिले के कोढ़ा और रौतारा इलाके में अस्थाई रूप से बस गए। पहले से छोटे अपराध करते थे लेकिन बाद में बड़ी घटना को अंजाम देने लगे। यह बात भी सामने आ चुकी है कि कोढ़ा गिरोह को एक महिला चलाती है।


 बहरहाल इस गैंग की कमान राकेश ग्वाला के हाथ में बताया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय में सीआईडी ने कोढ़ा गिरोह के द्वारा अंजाम दिए गए कई घटनाओं का ब्यौरा बिहार के कई जिलों ने भेज कार्रवाई करने को कहा है। पिछले कुछ वर्षों में 150 से अधिक घटना की समीक्षा की गई। जिसमें कोढ़ा गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई। 


सीआईडी की समीक्षा में पता चला कि मधेपुरा, भागलपुर, लखीसराय, जमुई ,पटना, दरभंगा, शेखपुरा ,बांका, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली ,नालंदा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया ,गया, सिवान, समस्तीपुर, मुंगेर ,के अलावा अन्य जिलों में कोढ़ा गिरोह के सदस्य पर केस दर्ज है।


जमुई में गिरफ्तार कोढ़ा गिरोह के सदस्य जमुई कचहरी चौक स्थित एसबीआई बैंक शाखा के पास घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। सारी गतिविधि बैंक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया और बैंक कर्मियों ने टाउन थाना अध्यक्ष राजेश तिवारी को जानकारी दी कि बाइक पर सवार दो युवक की गतिविधि संदिग्ध लग रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने एक आरोपी को कटिहार जिले के कोढहा थाना क्षेत्र के जुराबगंज  वासी मुरली यादव का पुत्र आरूष कुमार को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।


वहीं दूसरे साथी की पहचान कटिहार जिले के कोढहा थाना के जुराबगंज गांव निवासी शिवलाल यादव का पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई जो भागने में सफल रहा। वही जमुई मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कटिहार के कुख्यात कोढ़ा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के ऊपर बिहार में अलग-अलग जिलों में कई मामले दर्ज हैं।


 वही जमुई में भी कई घटना को इस गैंग ने अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोढ़ा गैंग के फरार एक सदस्य की भी पहचान कर ली गई है। संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्य और फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता