ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

किसान की गोली मारकर हत्या, शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे से मिलकर लौट रहा था घर

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां बीती देर रात बेटे से मिलकर वापस घर जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के रीगा-मेजरगंज मुख्य पथ स्थित मौदह चौक के पास क

किसान की गोली मारकर हत्या, शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे से मिलकर लौट रहा था घर
Desk
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां बीती देर रात बेटे से मिलकर वापस घर जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के रीगा-मेजरगंज मुख्य पथ स्थित मौदह चौक के पास की बताई जा रही है। जहां किसान सीतामढ़ी में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बेटे से मिलने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। 


मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव निवासी उपेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि लूट की घटना को अंजाम देने के नियत से अपराधियों ने गोली मारी है। लेकिन घटना के वक्त किसी प्रकार का लूट किया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं डीएसपी सदर सुबोध कुमार, नगर थाना पुलिस और रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि मामले के तहकीकात की जा रही है। घटना को लेकर अबतक कोई मामला सामने नहीं आया है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। 


टैग्स