ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

किन्नर की बेवफाई से गुस्साएं आशिक ने उठा लिया बड़ा कदम, प्रेमी के साथ किन्नर को भी मारी गोली

BETTIAH: किन्नर के प्यार में एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। वह किन्नर की बेवफाई को बर्दास्त नहीं कर पाया और अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर और उसके

किन्नर की बेवफाई से गुस्साएं आशिक ने उठा लिया बड़ा कदम, प्रेमी के साथ किन्नर को भी मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BETTIAH: किन्नर के प्यार में एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। वह किन्नर की बेवफाई को बर्दास्त नहीं कर पाया और अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर और उसके प्रेमी को गोली मार दी। मामला पश्‍च‍िम चंपारण के बेतिया का है। 


अजब-प्रेम की गजब कहानी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। जहां एक किन्नर को दूसरे व्यक्ति से संबंध रखना उसके प्रेमी को नागवार गुजरा। उसने दोनों को गोली मार दी। लोगों की मदद से गोली मारने वाला एक बदमाश पकड़ा गया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।   


क‍िन्‍नर के प्‍यार में पड़े एक युवक ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। उसकी आश‍िकी में एक वक्त ऐसा मोड़ आया कि उसने बड़ा कदम उठा लिया। दरअसल वह जिस क‍िन्‍नर से प्यार करता था वह बेवफा निकल गयी। वह उसे छोड़ क‍िसी दूसरे युवक को दिल दे बैठी। फिर क्या था अपने प्यार को खोने का गम युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। आव देखा ना ताव वह अपने साथियों को लेकर उसके घर पर पहुंच गया और प्रेमी के साथ-साथ किन्नर को भी गोली मार दी।  


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके की है जहां गोली लगने से किन्नर और उसका प्रेमी घायल हो गया। घायलों की पहचान 35 वर्षीय किन्नर पंडिताइन और मुफ्फसिल थाना इलाके के खसुआर लालगंज निवासी सद्दाम हुसैन के रुप में हुई है। किन्नर पंडिताईन को बाएं पैर में गोली लगी है जबकि सद्दाम को कमर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 


वही ग्रामीणों ने मौके से एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि अपराधी 4 की संख्या में आए थे और दोनों को मारना उनका उद्धेश्य था। गिरफ्तार बदमाश से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। 


बताया जाता है कि किन्नर पंडिताइन आईटीआई इलाके में राम लखन स‍िंह यादव कॉलेज के पास रहती हैं। कुछ साल पहले चनपटिया पुरैना के गुड्डू अंसारी के साथ उसका प्रेम परवान चढ़ा था। दोनों एक दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के संबंधों में दरार आ गयी। 


जिसके बाद पंडिताईन ने गुड्डू से दूरी बना ली और फिर उसकी जिन्दगी में सद्दाम हुसैन नाम का व्यक्ति आ गया। पंडिताइन और सद्दाम हुसैन एक दूसरे के काफी करीब आ गये थे जो गुड्डू अंसारी को नागवार गुजर रहा था। उसने पंडिताइन की बेवफाई का बदला लेने का मन बनाया। 


अपने कुछ साथियों को उसने साथ लिया और खोजते खोजते वह पंडिताइन के पास पहुंच गया जहां पहले से उसका प्रेमी सद्दाम भी मौजूद था। फिर क्या था उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को गोली मार दी। 

किन्नर की बेवफाई से गुस्साएं आशिक ने उठा लिया बड़ा कदम, प्रेमी के साथ किन्नर को भी मारी गोली