ब्रेकिंग
मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहीं

कीचड़ का छींटा पड़ने पर मार दी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

SUPAUL: कीचड़ का छींटा पड़ने पर दो बाइक सवार आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवार को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस

कीचड़ का छींटा पड़ने पर मार दी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: कीचड़ का छींटा पड़ने पर दो बाइक सवार आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवार को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। 


घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय सौरभ कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि बाइक सवार सौरभ और दूसरे बाइक पर सवार दो युवकों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गयी। मामला इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने बाइक सवार सौरभ को गोली मार दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित काली मंदिर की है।


डॉक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि घायल युवक के शरीर में गोली फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है। गोली मारने वाले दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता