ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

खेलकूद में टुटा बच्चे का हाथ, मां ने तोड़ दिया दूसरे का हाथ, डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां, बच्चे की हल्की -फुल्की लड़ाई में एक मां ने गुस्से में आकर दूसरे बच्चे का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद इस बच्चे का

खेलकूद में टुटा बच्चे का हाथ, मां ने तोड़ दिया दूसरे का हाथ, डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां, बच्चे की हल्की -फुल्की लड़ाई में एक मां ने गुस्से में आकर दूसरे बच्चे का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद इस बच्चे का इलाज करवाने के लिए इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह मामला रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मोसादपुर गांव की बताई जा रही है। इस विवाद का मुख्य वजह शादी में मटकोर समारोह के दौरान डीजे पर डांस करना रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में दो बच्चों के बीच डीजे पर डांस करने विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपने बेटे के हाथ टूटने पर गुस्सा होकर पड़ोस के एक 4 साल की मासूम का हाथ तोड़ दिया। यह घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मोसादपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी मटकोर पर डीजे में डांस को लेकर विवाद हुआ था। 


इधर, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव में ही मटकोर के मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। तभी मोहल्ले के सभी बच्चे वहां पर डांस कर रहे थे, इसी में शिवराज पासवान का 5 वर्षीय पुत्र गिर गया और उसका हाथ टूट गया था। जिसके बाद इस घटना को लेकर शिवराज पासवान की पत्नी ने झगरू पासवान के 4 वर्षीय पुत्र प्रियांशु पर अपने पुत्र को धकेल कर गिरा देने और हाथ तोड़ने का आरोप लगा। 


जिसके बाद झगरू पासवान के तरफ से इलाज में पैसा देने की बात कही थी पर शिवराज पासवान की पत्नी अपने बेटे के टूटे हाथ के बदले झगरू पासवान के बेटे कहां तोड़ने की बार बार धमकी दे रही थी। इसी मामले में आरोप है कि आज सुबह जब झगड़ों पासवान की पत्नी और पुत्र घर में थे तभी शिवराज पासवान की पत्नी अपने परिजनों के संग आकर घर में घुसकर उसके बेटे को उठा लाई और उसके छाती पर पैर रखकर जबरदस्ती उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लेकर पहुंचे हैं वही रिफाइनरी ओपी पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता