ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BIHAR: मोतिहारी में NIA और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हिरासत में लेकर NIA की टीम गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

bihar
खालीस्तानी आतंकी अरेस्ट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी से खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर 10 लाख का इनाम रखा गया है। एनआईए ने वहां की पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह उर्फ गलाउडी उर्फ बलबीर सिंह के रूप में हुई है।


यह कार्रवाई बिहार के मोतिहारी जिले में अंजाम दी गई, जहां लंबे समय से यह खालिस्तानी आतंकी छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद NIA की टीम ने उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।


SP ने की पुष्टि

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि NIA की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर मोतिहारी पुलिस के सहयोग से इस वांछित आतंकवादी को धर दबोचा। आरोपी पर देशविरोधी गतिविधियों और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं।


गुप्त स्थान पर हो रही पूछताछ

फिलहाल NIA की टीम कश्मीर सिंह से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह बिहार में किस मिशन के तहत आया था, उसके संपर्क सूत्र कौन-कौन हैं, और खालिस्तानी संगठन के नेटवर्क में उसकी भूमिका क्या रही है।


खालिस्तानी गतिविधियों पर NIA की नजर

NIA लगातार खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ देशभर में अभियान चला रही है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और अब बिहार जैसे राज्यों में खालिस्तानी गतिविधियों की मौजूदगी को लेकर एजेंसियां सतर्क हैं। कश्मीर सिंह की गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है।


टैग्स