ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में चौंकाने वाला मामला: जिसकी हत्या के मामले में तीन लोग गए जेल, वह चार महीने बाद अचानक थाने पहुंचा

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में चार महीने पहले मृत घोषित किए गए मो. छोटू पुलिस के सामने जिंदा आए। मारपीट की घटना के बाद उनके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मोटरसाइकिल गैरेज संचालक मो. छोटू, जिन्हें परिजनों ने मृत घोषित कर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, शनिवार को पुलिस के सामने जिंदा आए।


जानकारी के अनुसार, मो. छोटू मोटरसाइकिल ठीक करने के मामले में मारपीट का शिकार हुए थे। आरोपितों ने उन्हें अधमरकर नदी किनारे फेंक दिया और मरा हुआ समझकर फरार हो गए। घटना के बाद मो. छोटू भागकर नोएडा चले गए।


पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर के माध्यम से पता लगाकर उन्हें थाने बुलवाया। मो. छोटू सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कचौत गांव के रहने वाले हैं। मारपीट की घटना के बाद उनके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराई थी।


इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जो फिलहाल जेल में हैं। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मो. छोटू का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। साथ ही उनके पिता के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता