ब्रेकिंग
Bihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदममांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदममांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबर

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 2 शातिर भाईयों ने ठगे 8 लाख रूपये, उत्तराखंड पुलिस ने शेखपुरा से दबोचा

SHIEKHPURA: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा कराने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से 8 लाख रुपये ठगने का मामला बिहार के शेखपुरा जिले में सामने आया है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 2 शातिर भाईयों ने ठगे 8 लाख रूपये, उत्तराखंड पुलिस ने शेखपुरा से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHIEKHPURA: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा कराने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से 8 लाख रुपये ठगने का मामला बिहार के शेखपुरा जिले में सामने आया है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने छापेमारी कर दो ठग भाई को बिहार से गिरफ्तार किया है। 


बिहार के शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महबतपुर गांव में उत्तराखंड पुलिस ने छापेमारी कर दो सहोदर भाई बाबी रविदास और सनी रविदास को गिरफ्तार किया है। शेखोपुरसराय थाना पुलिस की मदद से उत्तराखंड पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों भाईयों के पास से 6 मोबाइल भी जब्त किया गया है। शेखपुरा कोर्ट में पेशी के बाद दोनों भाईयों को देहरादून की चलानी थाना पुलिस अपने साथ उत्तराखंड लेकर रवाना हुई है। 


शेखोपुरसराय के थाना प्रभारी कौशलेश कुमार ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा केदारनाथ यात्रा के लिए देहारादून से हेलीकाप्टर बुकिंग किये जाने के नाम पर इन दोनों भाइयों ने कई लोगों को चूना लगाया है। कई लोगों से आठ लाख रुपये की ठगी की है। श्रद्धालुओं से हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट अपने खाते में मंगवाए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद हेलीकॉप्टर मुहैया कराने वाली कंपनी ने देहरादून के चलानी थाने में केस दर्ज कराया था। 


केस दर्ज होने के बाद चलानी थाना पुलिस ने दोनों भाईयों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर शेखपुरा पहुंची और दोनों को लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। दोनों भाईयों को शेखपुरा कोर्ट में पेशी के बाद चलानी पुलिस अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गयी है।  दोनों शातिर ठग की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इलाके के लोगों को जब दोनों सगे भाइयों की करतूत का पता चला तो वो भी हैरान रह गये।

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 2 शातिर भाईयों ने ठगे 8 लाख रूपये, उत्तराखंड पुलिस ने शेखपुरा से दबोचा