ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला

कटिहार में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, 226 ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रेन से बरामद

DESK: कटिहार रेलवे स्टेशन से देर रात ऑक्सीजन सिलेंडर की बड़ी खेप जब्त की गयी है। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 226 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुआ है। इस दौरान सिलेंडर ले जा रहे लोग मौके से

कटिहार में ऑक्सीजन की कालाबाजारी, 226 ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रेन से बरामद
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कटिहार रेलवे स्टेशन से देर रात ऑक्सीजन सिलेंडर की बड़ी खेप जब्त की गयी है। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 226 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुआ है। इस दौरान सिलेंडर ले जा रहे लोग मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर मौजूद डीएसपी और एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि यह कालाबाजारी का मामला है। किसी व्यवसायी के द्वारा इन ऑक्सीजन सिलेंडरों को ट्रेन से लाया गया था। डॉक्यूमेंट नहीं रहने के कारण वे ऑक्सीजन सिलेंडर छोड़कर भाग खड़े हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


 कटिहार के एसडीएम शंकर शरण ओमी ने बताया कि कुल 226 ऑक्सीजन 6 किलों का है। जिसे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बरामद किया गया है। इन सिलेंडरों को लोकमान्य तिलक स्टेशन से कटिहार लाया गया है। इसके दावेदार अब तक सामने नहीं आए हैं। इस सिलेंडर को किसने मंगवाया इसकी जांच के लिए रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। किसी सरकारी अस्पतालों के द्वारा इसे नहीं मंगवाया गया है। इन सिलेंडरों को लेने के लिए अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता