ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अरवल में बिहार ग्रामीण बैंक चोरी कांड का खुलासा, साढ़े 8 लाख कैश के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

करपी बिहार ग्रामीण बैंक शाखा चोरी कांड का अरवल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। मध्य प्रदेश से तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 8.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। शेष राशि और गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार
17.67 लाख की चोरी का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब 18 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले का खुलासा अरवल पुलिस ने किया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से चोरी की राशि 8 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


चोरी की भीषण घटना 20 सितंबर 2025 को हुई थी। जब बिहार ग्रामीण बैंक करपी शाखा के कैश काउंटर में रखा बैग चोरी हो गया था, जिसमें कुल 17,67,390 रुपये थे। चोरी की घटना सामने आने के बाद करपी थाना कांड संख्या 180/25 दिनांक 20.09.25 दर्ज की गई तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी स्थापित की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।


एसपी मनीष कुमार ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन विश्लेषण तथा निरंतर गुप्त छानबीन के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी में शामिल तीनों अपराधियों का लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस किया। तत्पश्चात गुप्त कार्रवाई करते हुए टीम ने जिला दतिया, थाना बडौनी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित बडौनी मोड़ से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान समीर पारधी (21 वर्ष), निवासी रायपुर, थाना नटेरन, जिला विदिशा ,अवित्य मोंगिया उर्फ बंटा (20 वर्ष) तथा अभिषेक मोंगिया (19 वर्ष), दोनों निवासी प्रकाश नगर बाजनी थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पेशेवर एवं अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।इस छापेमारी दल में करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, नंदकिशोर पासवान सहित कुल छह पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने जोखिमपूर्ण अंतरराज्यीय अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। 


पुलिस ने चोरी की गई राशि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बरामद कर लिया है, जबकि शेष राशि की खोज तथा गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच जारी है।एसपी ने बताया कि पुलिस कि बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा तथा जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में यह सफलता महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया  कि पूरे गिरोह की गतिविधियों की छानबीन की जा रही है|

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता