ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

कमर में पिस्टल लगाकर फोटो खिचवाना पड़ गया भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय में हाथ में हथियार लेकर तस्वीर खिचवाना एक अपराधी को भारी पड़ गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने उसे हथियार के साथ धर दबोचा। इसके साथ ही एक अन्

कमर में पिस्टल लगाकर फोटो खिचवाना पड़ गया भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हाथ में हथियार लेकर तस्वीर खिचवाना एक अपराधी को भारी पड़ गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने उसे हथियार के साथ धर दबोचा। इसके साथ ही एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से भी पुलिस ने एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूरा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है।


बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक अपराधी अपने हाथ,कमर और अपने बगल में हथियार रखकर फोटो खिचवा रहा था और उसे वायरल कर दिया था। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।


इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार अपराधी की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव के रहने वाले अजय सहनी एवं प्रिंस कुमार के रूप की गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।