ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

कैमूर में पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल, 1 व्यक्ति भी जख्मी

KAIMUR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. अपराधी इन दिनों पुलिसवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं. ताजा खबर कैमूर जिले से है. जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. अपराधी इन दिनों पुलिसवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं. ताजा खबर कैमूर जिले से है. जहां एक बार फिर से लोगों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात जिले के कुदरा थाना इलाके की है. जहां फकराबाद गांव के पास लोगों ने पुलिसवालों को अपना शिकार बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी. जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो कुदरा थाना की पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची. इस दौरान आपस में लड़ रहे लोगों ने पुलिस के ऊपर ही हमला बोल दिया. जिसमें 4 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में जख्मी पुलिवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिले के वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.