ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कैमूर में फिर गैंगरेप, पीड़िता को मर्डर की धमकी, मामा-भांजे ने मिलकर की हैवानियत

KAIMUR : एक हफ्ता पहले कैमूर जिले में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि गैंगरेप की एक दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है. जिए में एक बार फिर से घर में अकेली ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : एक हफ्ता पहले कैमूर जिले में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि गैंगरेप की एक दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है. जिए में एक बार फिर से घर में अकेली लड़की के साथ मामा-भांजे ने मिलकर हैवानियत की. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस आरोपी भांजे को पकड़कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के रामगढ़ थाना इलाके की है. जहां एक युवक ने अपने मामा के साथ मिलकर 17 साल की लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने रामगढ़ थाना में आरोपी युवक मुन्ना राम के बेटे गुड्डन राम उर्फ़ बबलू और उसके मामा गुड्डू राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पीड़िता के मुताबिक वह घर के आंगन में ममेरी बहन बहन को कपड़ा पहना रही थी. इसी बीच उसके पडोसी गुड्डन राम उर्फ़ बबलू और उसके मामा गुड्डू राम घर के अंदर घुस गए. उन्होंने दरवाजा बंद कर उसके साथ हैवानियत की. 


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक और उसके मामा ने मर्डर की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अगर किसी को बताया तो वे लोग पीड़िता की हत्या कर देंगे. भभुआ महिला थाना इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है. महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. 164 के तहत बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी भांजे गुड्डन राम उर्फ़ बबलू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उसके मामा गुड्डू राम की तलाश में जुटी हुई है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें