KAIMUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने हैवानियत की. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.
शौच करने गई लड़की को किया अगवा
वारदात कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके की है. जहां से एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने उसके साथ हैवानियत की है. घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी दी. घरवालों ने आपबीती सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता घर से शौच के लिए गई थी. इस दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाना में घटना की शिकायत की है. पुलिस ने बताया कि कानपुर गांव के रहने वाले जमींदार राम, हरिचंद राम और धनुषधारी राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी धनुषधारी राम को अरेस्ट कर लिया गया है. अन्य दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है.



