ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, शख्स ने पीट-पीटकर ले ली भाई की जान; हत्या की वारदात से सनसनी

कैमूर के सदुल्लहपुर गांव में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां हीरामन बिंद ने अपने भाई तारकेश्वर बिंद की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। धान कटनी को लेकर शुरू हुए विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सदुल्लहपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक तारकेश्वर बिंद और आरोपी हीरामन बिंद भाई बताए जाते हैं। 


दोनों के बीच वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर धारा 144 भी लागू थी और मामला एसडीएम कोर्ट मोहनिया में विचाराधीन था। रविवार को हीरामन बिंद अपने साथ बाहर से 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद लोगों को लेकर खेत पर पहुंचा और जबरन धान कटनी कराने लगा। 


मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि उनके पिता तारकेश्वर बिंद जब इसका विरोध करने गए तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में तारकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार और रामगढ़ थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।  डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडे से ही हत्या की है।


मृतक पक्ष ने 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता