ब्रेकिंग
दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?

बिहार : जज से 29.50 लाख रुपये की ठगी, पटना में फ्लैट दिलाने के बहाने ऐंठे रुपये, रांची से बिल्डर गिरफ्तार

PATNA : पटना में फ्लैट दिलवाने के नाम पर जज से 29.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने रांची से एक शातिर बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है. जज ने आरोपी बिल्डर

बिहार : जज से 29.50 लाख रुपये की ठगी, पटना में फ्लैट दिलाने के बहाने ऐंठे रुपये, रांची से बिल्डर गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में फ्लैट दिलवाने के नाम पर जज से 29.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने रांची से एक शातिर बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है.  जज ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई और  पुलिस ने रांची से बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया. 


दरअसल, पूर्वी चंपारण के अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (ADJ) कृष्ण मोहन तिवारी के साथ अरविंद कुमार ठाकुर नाम के एक बिल्डर ने अपनी कंस्ट्रक्शन साइट को दिखाकर उनसे 29.50 लाख रुपए ठग लिए थे. ठगी के इस खेल में अरविंद की पत्नी शशिकला ठाकुर भी शामिल थी. बताया जा रहा है कि जब कृष्ण मोहन तिवारी रोहतास में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट थे. उसी दरम्यान सासाराम स्थित उनके घर पर अर्जुना होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरविंद कुमार ठाकुर अपनी पत्नी के साथ मिलने पहुंचे थे. उन दोनों ने उस वक्त बताया था कि पटना में शास्त्रीनगर के पटेल नगर इलाके में रामेश्वर नाम से अपार्टमेंट बन रहा है. उसमें एक फ्लैट बुक कराने के लिए बात की थी.


फ्लैट खरीदने के लिए एलआईसी के हाउसिंग फाइनांस से उस वक्त ADJ कृष्ण मोहन तिवारी को लोन लेना पड़ा था. 39 लाख 35 हजार रुपए पास हुए थे. जिसमें से अलग-अलग किस्तों के तहत अर्जुना होम्स के पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में रुपयों को जमा किया गया था. लेकिन, रुपए लेने के बाद से दोनों बिल्डर पति-पत्नी गायब हो गए. इनके मोबाइल नंबर बंद रहने के कारण ADJ कृष्ण मोहन तिवारी परेशान रहने लगे. जिसके बाद ही उन्होंने बिल्डर और उसकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया. 


ADJ ने पटना के शास्त्री नगर थाना में FIR दर्ज कराई. मामले की जांच करते हुए थानेदार राम शंकर ने अपनी एक टीम को पटना से झारखंड भेजा और रांची के बरियातू इलाके में छापेमारी कर बिल्डर अरविंद कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर किया.

टैग्स