ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

जुआ खेलने के लिए मांग रहा था रुपए, नहीं देने पर 6 माह की गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने जुआ खेलने की लत के कारण 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। यह मामला मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का

जुआ खेलने के लिए मांग रहा था रुपए, नहीं देने पर 6 माह की गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या
Desk
3 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने जुआ खेलने की लत के कारण 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। यह मामला मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का बताया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पति समेत पूरा परिवार फरार हो है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।  


मृतका सूरज पासवान की 21वर्षीया पत्नी रूबी देवी बताई जा रही है। मृतका बरबीघा थाना क्षेत्र के पिंजड़े गांव की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि पिछले साल रूबी की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव निवासी सूरज पासवान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ग्लैमर गाड़ी की मांग करने लगा। आरोपी पति के बारे में बताया गया कि वो घर में ही शराब पीने और बनाने का भी काम करता था। 


वहीं, आरोपी सूरज जुए और नशे की लत में इस तरह पागल हो गया था की पत्नी के गहने तक जुए में हार गया। बीती रात वो फिर नशे की हालत में जुआ खेलने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने पैसे नहीं देने की बात कही तो उसे पीट-पीटकर अदमरा कर दिया। जिसके बाद पड़ोस के लोगो जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रूबी 6 महीने की गर्भवती थी। इस घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई है। 


इसकी जानकारी दीपनगर थाना को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।  मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

टैग्स