ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

झारखंड: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

HAZARIBAG: खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में युवक की कथित मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग- धनबाद रोड को जाम कर दिय

झारखंड: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAG: खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में युवक की कथित मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग- धनबाद रोड को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि गुस्साए परिजन मानने को तैयार नहीं थे।


मृतक की पहचान 22 वर्षीय मो. असफाक खान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि असफाक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने असफाक को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोमवार की देर शाम पुलिस उसे गिरफ्तार कर बरही थाना ले आई थी। पुलिस ने करीब 24 घंटे तक असफाक को थाने की हाजत में बंद रखा और मंगलवार को सुबह 11 बजे पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से चली गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी असफाक के परिजनों मिली वे भागे भागे अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।


घटना से गुस्साए परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने हजारीबाग-धनबाद रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि हाजत में असफाक की बुरी तरह से पिटाई की गई जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।