ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

झारखंड में शातिर चोरों की करतूत: पूरी ATM मशीन ही उखाड़ कर ले भागे, बाहर खड़ी कार भी ले गए साथ

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग में शातिर चोरों ने पूरा का पूरा एटीम मशीन ही चुरा लिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब लोगों की नींद खुली। चोरों ने शटर तोड़ दिया था

झारखंड में शातिर चोरों की करतूत: पूरी ATM मशीन ही उखाड़ कर ले भागे, बाहर खड़ी कार भी ले गए साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग में शातिर चोरों ने पूरा का पूरा एटीम मशीन ही चुरा लिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब लोगों की नींद खुली। चोरों ने शटर तोड़ दिया था और एटीएम मशीन को उखाड़ कर अपने साथ ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित बरसोत चौक के पास की है। 


बताया जा रहा है कि बरसोत निवासी मनोज कुमार के मकान में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ था। बुधवार की देर रात चोर वहां पहुंचे और एटीएम का शटर काटकर पूरा एटीएम मशीन उखाड़ कर ले गए। इस दौरान चोर मकान मालिक की कार भी अपने साथ ले गए। सुबह जब मकान मालिक की नींद टूटी तो उसने एटीएम का शटर टूटा पाया और जब अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। एटीएम मशीन में चोरी के वक्त 18 लाख 11500 रुपए मौजूद थे। चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।