ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

झारखंड: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची आदिवासी महिला से गैंगरेप, 6 से अधिक बदमाशों ने की हैवानियत, बेहोश होने तक नोचते रहे

PAKUR: बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से आ रही है, जहां बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही एक आदिवासी महिला के साथ 8 से 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दरिंदे उसे तबतक नोचते रहे

झारखंड: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची आदिवासी महिला से गैंगरेप, 6 से अधिक बदमाशों ने की हैवानियत, बेहोश होने तक नोचते रहे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PAKUR: बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से आ रही है, जहां बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही एक आदिवासी महिला के साथ 8 से 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दरिंदे उसे तबतक नोचते रहे जबतक कि महिला बेहोश नहीं हो गई। घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।


दरअसल, महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से वापस अपने घर लौटी थी। रविवार को महिला अपने प्रेमी के साथ मिलने के लिए अमड़ापाड़ा पहुंची थी। यहां एक दुकान से मिठाई खरीदने के बाद दोनों फुटबॉल मैदान के पास स्थित पेड़ के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे, तभी 8 से 10 लड़के वहां पहुंच गए और उसके साथ बारी बारी से रेप किया। लड़की के बेहोश होने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।


अगले दिन जब पीड़िता को होश आया तो किसी तरह से वह पास के गांव में पहुंची और वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने प्रेमी का नाम भी नहीं जानती है और सिर्फ मोबाइल पर ही दोनों की बातचीत होती थी। वारदात के बाद से उसका कथित प्रेमी भी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

संबंधित खबरें