ब्रेकिंग
गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल

सरकार की नाक के नीचे शराब की तस्करी! : ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की विदेशी वाइन बरामद, दो गिरफ्तार

जहानाबाद में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रक के गुप्त तहखाने से करीब 50 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की। मामले में राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: वैसे तो बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत किसी से छिपी हुई नहीं है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन शराब की खेप बंदी वाले राज्य में पकड़ी नहीं जाती है। ऐसा लगता है कि शराब तस्करों के अंदर पुलिस का डर ही खत्म हो गया है। यही कारण है कि धंधेबाज बेखौफ होकर लाखों करोड़ों रूपये का धंधा कर रहा है, और पुलिस मूकदर्शक यह सब देख रही है। 


हालांकि जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में राजस्थान के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक के अनुसार, तस्करों ने शराब को ट्रक के अंदर बनाए गए लोहे के गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप पटना जिले में सप्लाई की जानी थी।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें ट्रक को पटना तक पहुंचाने के बदले 20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। हालांकि, उन्होंने शराब की सप्लाई से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।


फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम ट्रक को कार्यालय परिसर में लाकर गुप्त तहखाने से शराब बाहर निकाल रही है। इसके बाद बरामद शराब की गिनती की जाएगी और उसकी वास्तविक कीमत का आकलन किया जाएगा।


जहानाबाद बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। विभाग की टीम मामले में शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता