ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में पोते ने ले ली दादा की जान, खेत में काम करने के दौरान धारदार हथियार मौत के घाट उतारा

जहानाबाद में पोते ने खेत में काम कर रहे अपने दादा करीमन पासवान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पोते ने ही धारदार हथियार से वार कर अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव की है।


मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय करीमन पासवान के रूप में हुई है, जो अपने खेत में कटनी का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक की पुत्री के अनुसार, करीमन पासवान रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता पवन वहां पहुंचा और कुछ देर बातचीत करने लगा।


अचानक उसने पीछे से तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया। पहले वार हाथ पर किया गया, जिससे वह बचाव भी नहीं कर सके। इसके बाद गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ 5 से 6 बार हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के समय जब मृतक की बेटी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। खेत में खून से लथपथ पड़ी लाश देखकर लोग सन्न रह गए। पूरे गांव में मातम और भय का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता