ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

बिहार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: जहानाबाद के कामदेव बीघा गांव में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शव घर के आंगन में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
संदिग्ध मौत से हड़कंप
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद शहर से सटे कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव में सुबह-सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव उनके ही आंगन में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब सुबह घर में झाड़ू लगाने आने वाली महिला वहां पहुंची। उसने दरवाजा नहीं खुलता देखा तो आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलने पर सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि घर में रखे कुछ हजार रुपये के लिए महिला की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


मृतका की पहचान राम कुमारी देवी के रूप में हुई है। उनके पति शिवधारी सिंह का निधन करीब दो साल पहले हो चुका था। संतान न होने के कारण वह घर में अकेली ही रहती थीं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता