ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

50 हजार रुपए का इनामी अपराधी कुख्यात रमेश हेंब्रम व तीन नक्सली सहित आठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

JAMUI : जिले का आतंक का पर्याय बन चुके 50 हजार रूपय का इनामी कुख्यात अपराधी रमेश हेब्रम उर्फ बादल को एसटीएफ व जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ग

50 हजार रुपए का इनामी अपराधी कुख्यात रमेश हेंब्रम व तीन नक्सली सहित आठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : जिले का आतंक का पर्याय बन चुके 50 हजार रूपय का इनामी कुख्यात अपराधी रमेश हेब्रम उर्फ बादल को एसटीएफ व जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि कई दिनों से एसटीएफ तथा अपराध इकाई टीम को गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुख्यात अपराधी रमेश हेब्रम अपने कुछ सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर जिले से दूसरे राज्यों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है. वही सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा अपराध इकाई की संयूक्त टीम  शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल के कोलकाता बस स्टैंड के पास छापेमारी की जहां से अपराधी रमेश हेब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया.


खैरा थाना क्षेत्र के जडमोहा व डुमरियाटांड के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन हाडकोर नक्सली को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की खैरा के जंगल में नक्सली आया हुआ है. जिसके बाद खैरा थाने की पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया. जिसमें डुमरियाटांड के जंगल से जोनल नक्सली कमांडर का मुख्य सहयोगी अरविंद साव उर्फ टेनुआ, राजेश सोरेन ,राजू सोरेन सहित तीन नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस 3 मोबाइल सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है.


मलयपुर थाना क्षेत्र  से बंधन बैंक कर्मी के साथ लूटपाट करने का मुख्य दो आरोपी को हथियार एवं लूट के सम्मान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि 9 सितंबर को थाना क्षेत्र के बनौली गांव के समीप एक बाइक से आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से 18 हजार 7 सौ रूपय  टैब मोबाइल सहित कई सामान लूट लिया था। वही चार अलग-अलग मामले में पुलिस ने आठ अपराधियो को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता