ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, विदा कराने गये दामाद की ससुराल में जमकर धुनाई, जानिए क्या है मामला...

JAMUI: मायके से पत्नी को लाने गये पति की ससुरालवालों ने कमरे में बंद करके इस कदर पीटा कि गंभीर हालत में उसे पटना रेफर करना पड़ गया। इलाज के बाद अब पीड़ित पति जमुई एसपी से न्या

मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, विदा कराने गये दामाद की ससुराल में जमकर धुनाई, जानिए क्या है मामला...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: मायके से पत्नी को लाने गये पति की ससुरालवालों ने कमरे में बंद करके इस कदर पीटा कि गंभीर हालत में उसे पटना रेफर करना पड़ गया। इलाज के बाद अब पीड़ित पति जमुई एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है। जबकि जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि पत्नी अब अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। फिलहाल दोनों पक्षों की बातें सुनी जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


जमुई के दौलतपुर गांव निवासी 36 वर्षीय विकास और जमुई के ही सोनो थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी रिंकी कुमारी की शादी 14 मई 2011 में हुई थी। 2014 में पत्नी को लेकर विकास दमन चला गया जहां पर वह काम करता था। लेकिन 2015 में वह पत्नी को लेकर घर लौटा जिसके बाद होली मनाने के लिए वह पत्नी और बेटे के साथ ससुराल चला गया। 


होली खत्म होने के बाद जब वह पत्नी को लाने गया तो ससुरालवालों ने विदा करने से मना कर दिया। ससुरालवालों ने जब रिंकी को विदा नहीं किया तब विकास अपने बेटे को लेकर घर लौट गया। जब ससुरालवालों ने पत्नी को विदा नहीं किया तो विवश होकर विकास को कोर्ट जाना पड़ गया। कोर्ट के आदेश के बाद पत्नी ससुराल तो लौटी लेकिन जब 2021 में रिंकी के पिता का निधन हो गया तब फिर मायके चली गयी। विकास भी अपने ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल हुआ उसने कुछ आर्थिक मदद भी की। लेकिन जब श्राद्धकर्म समाप्त हो गया और जब वह अपनी पत्नी, बच्चों को घर ले जाने लगा तब ससुराल ने इसका फिर विरोध किया। 


सास, साला और साली ने विकास को एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे इस कदर पीटा गया कि उसकी हालत गंभीर हो गयी जिसके बाद उसे पटना रेफर किया गया। इलाज के बाद जब विकास घर लौटा तो सोना थाने में ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रिंकी अभी भी मायके में ही रह रही है। विकास को एक बेटा और दो बेटियां है। बेटा तो उसके साथ रहता है लेकिन दोनों बेटियां उनकी पत्नी के साथ रहती है। 


कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। सोना थाना पुलिस ने बताया कि जब युवती से बात की गयी तब पता चला कि वह अपने पति के साथ रहना ही नहीं चाहती है। वही पीड़ित पक्ष की बातें सुनने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।