ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 85 से अधिक अवैध कारोबारियों पर केस दर्ज

JAMUI: जमुई में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 85 से अधिक अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को भी जब्त किय

बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 85 से अधिक अवैध कारोबारियों पर केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 85 से अधिक अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अवैध बालू कारोबारियों पर लगाम कसने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 


जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में बालू कारोबार करने वाले लोग अब सावधान हो जाएं, पुलिस बालू कारोबार पर नकेल कसने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक थाना क्षेत्र में पचासी से अधिक लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लगातार बालू माफिया से गुलजार रहने वाला देवाचक, बरियारपुर, जोगडिया घाट व कटौना और पतौना घाट सुनसान हो गया है. गौरतलब है कि थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के कमान संभालते ही अबतक थाना क्षेत्र के पचासी से ऊपर बालू माफियाओं पर 107 का मुकदमा दर्ज किया गया है। 


मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष के आदेश पर कटौना घाट और पतोना चोक पर कार्रवाई करते हुए मलयपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार व एसआई धर्मेंद्र कुमार, एएसआई नित्यानंद सिंह, पुलेनदर कुमार यादब और मलयपुर थाना कि पुलिस अवैध बालू उठाव को लेकर व छापेमारी की। जहां से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। पुलिस को देख मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 


मलयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पतोना चौक से जब्त किया गया जो जमुई की ओर से आ रहा था तो दूसरा ट्रैक्टर को कटौना घाट से जब्त किया गया। जो अवैध बालू का उठाव कर रहा था। दोनों जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चालक और मालिक पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। मलयपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा अब तक अवैध बालू के परिवहन , परिचालन के मामले मे कार्रवाई करते हुए पचासी अवैध बालू माफियाओं पर 107 का मामला दर्ज किया गया साथ ही अवैध बालू लदे अब तक 8 ट्रैक्टर को जब्त किया है और 12 ट्रैक्टर चालक और मालिक पर एफआईआर दर्ज कर बड़ी कार्रवाई किया गया है। 


मलयपुर थाना क्षेत्र के क्यूल नदी किनारे बसे पतोना और खेरमा व कटोना  के करीब दर्जनों ट्रैक्टर मालिक मनोहर यादव ,मंटू पासवान ,नीतीश यादव, साहेब यादव, सुरेंद्र यादव,गोरेलाल राबत व बिट्टू सिंह सहित दर्जनों ट्रैक्टर मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों का घर नदी किनारे बसा है, ट्रैक्टर लेकर हम लोग घर जाते हैं तो लोग कहते हैं अवैध बालू उठाव करने जा रहा है. जबकि पतोना , कटोना, देवाचक व बरियारपुर घाट से पूरी तरह अवैध बालू का उठाव बंद है। एक बार अगर एक ट्रैक्टर पकड़ाता है तो अवैध बालू में तो डेढ़ से दो लाख का जुर्माना लगता है। साथ ही एफआईआर अलग की जाती है।


उन्होंने बताया कि हम लोग के घर के बगल में ही नदी है पर हम लोग बालू का उठाव नहीं करते। बिहारी घाट से चालान लेकर चलते हैं। हम लोग के गाड़ी नंबर को ऑनलाइन चेक कर लिया जाए हर दिन का चालान अपडेट आपको दिख जाएगा। वही मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर थाना क्षेत्र में अवैध बालू का उठाव नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि कई सफेदपोश अवैध बालू का उठाव कराने में लगे हैं , जरूरत पड़ी तो उन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता