ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

अवैध संबंध के शक में एक पति ने पहले पत्नी को मार डाला, फिर ब्लेड से काटा अपना गला

JAMUI: जमुई में एक शक्की पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पर

अवैध संबंध के शक में एक पति ने पहले पत्नी को मार डाला, फिर ब्लेड से काटा अपना गला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में एक शक्की पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


अवैध संबंध का शक होने पर एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी को गला दबाकर मारने के बाद ब्लेड से उसने अपनी गर्दन काट ली। घटना जमुई के लोहा पंचायत के निमियातरी गांव का है। मृतका छोटे लाल सोरेन की पत्नी संगीता हेंब्रम थी। 


दो बच्चों की मां संगीता हेंब्रम को उसका पति छोटे लाल सोरेन शक की निगाह से देखता है। उसे ऐसा लगता था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन आज हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे लाल ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


छोटे लाल ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। पत्नी की हत्या करने के बाद गुस्साएं छोटे लाल ने सेविंग किट से ब्लेड निकाला और अपने गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन पर ब्लेड मारने के बाद खून से लथपथ होकर छोटे लाल पत्नी की लाश के पास गिर पड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घर के बाहर जमा हो गये। 


किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तब पड़ोसियों ने दरवाजे को तोड़ डाला जिसके बाद खुन में लथपथ पड़े छोटे लाल और पास में उसकी पत्नी की लाश को देख लोग हैरत में पड़ गये। सबसे पहले इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।


 जिसके बाद परिजनों के साथ छोटे लाल को लेकर सोनो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जमुई अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।