ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

JAMUI NEWS: पूर्व मुखिया के घर से शराब की बड़ी खेप बरामद, दुर्गा पूजा में बेचने की थी तैयारी

JAMUI: जमुई के पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया है। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दुर्गा पुजा में शराब की डिलीवरी देने के लिए बड़ी खेप दूसर

JAMUI NEWS: पूर्व मुखिया के घर से शराब की बड़ी खेप बरामद, दुर्गा पूजा में बेचने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया है। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दुर्गा पुजा में शराब की डिलीवरी देने के लिए बड़ी खेप दूसरे राज्यों से मंगवाई गयी थी। यूपी और पंजाब से लाए गये विदेशी शराब को दुर्गा पूजा में बेचने की तैयारी थी। 


जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 472.25 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया है। जमुई एसपी चंद्र प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला पंचायत के पूर्व मुखिया दिवाकर सिंह के बड़ी में भारी मात्रा में पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण और वितरण हो रहा है।


 पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के आदेश परजमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने देर  रात  छापेमारी कर इस बड़ी शराब खेप को बरामद किया। हालांकि पूरे मामले में पूर्व मुखिया की भूमिका संदेह के घेरे में है इस मामले में जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि ये शराब उत्तर प्रदेश और पंजाब से मंगवाई गयी थी। त्योहारों के दौरान इस अवैध शराब की खपत की योजना बनाई गई थी।


लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इस मामले में गौरव सिंह और मधुकर सिंह नामक के दो आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपी खैरा थाना क्षेत्र के भंडरा गांव के निवासी हैं और पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


जीरो टॉलरेंस की नीति जारी जमुई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में शामिल टीम का नेतृत्व खैरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने किया, जिनके साथ शफीकुर्रहमान, विद्या रंजन, मधु कुमारी, दीपक कुमार और रूपेश कुमार सहित खैरा थाना सशस्त्र बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता